गणित
औसत विद्यार्थी रहा हूँ
जो साधारण गुणा-भाग
जोड़ और घटाने से ज्यादा
कभी आगे नहीं बढ़ सका
लेकिन......
तुम्हारा व्यक्तित्व मेरे समक्ष
गणित की एक बहुत ही क्लिष्ट
पहेली की तरह उपस्थित हुआ
जिसे हल करने की कोशिश
तो मैं रोज़ करता हूँ
लेकिन सफल नहीं हो पाता
हालांकि.............
मैं सफल हो भी सकता हूँ
अगर तुम इस पहेली को
हल करने में
मेरी तनिक मदद करो
क्योंकि , मैं जानता हूँ
तुम, गणित में
मेरी तरह 'कमज़ोर' नहीं हो...!!

No comments:
Post a Comment